बदायूं: सोमवती अमावस्या पर डीएम और एसएसपी ने कछला भागीरथी गंगा घाट का लिया जायज़ा, देखी व्यवस्थाएं
Budaun, Budaun | Jun 15, 2026 बदायूँ में सोमवती अमावस्या पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोमवार एक बजे के आसपास कछला गंगा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।