खिजरसराय: टेकारी-पंचानपुर मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मृत्यु
टेकारी–पंचानपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में खिजरसराय थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी साधु शरण पासवान के पुत्र डब्लू कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।