पन्ना: बड़ी कार्रवाई: पन्ना टाइगर रिजर्व से 3 तस्कर गिरफ्तार, सागौन के 6 नग और कुल्हाड़ी-आरी जब्त
Panna, Panna | May 29, 2026 मड़ला परिक्षेत्र की बकचुर बीट में वन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध कटाई करते 3 तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया, जबकि 1 फरार हो गया। आरोपियों के पास से 6 नग सागौन, 1 मोटरसाइकिल, आरी और कुल्हाड़ी जब्त की गई है। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।