गुना नगर: शहर में नगर पालिका की चाइनीज मांझा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में मांझा जब्त, दुकानदारों में हड़कंप
मकर संक्रांति के मद्देनज़र प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर नगर पालिका ने सख्ती दिखाई है। गुना में ओवरब्रिज पर हुए हादसे के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। शुक्रवार शाम सीएमओ मंजूषा खत्री के नेतृत्व में सदर बाजार, नई सड़क, ख्यावदा चौराहा और निचला बाजार में छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में चाइनीज मांझा जब्त किया गया। दुकानदारों को कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी