बारूद फैक्ट्री में मजदूरों का विस्फोटक विरोध, 9 घंटे तक ठप रहा काम, मांगें मानने पर हड़ताल स्थगित
Dipka, Korba | Apr 21, 2026 हरदी बाजार रेकी रोड स्थित बारूद फैक्ट्री में मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। ड्राइवर, ऑपरेटर और अन्य श्रमिकों ने सुबह से ही काम बंद कर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे फैक्ट्री का काम करीब 9 घंटे तक पूरी तरह ठप रहा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें कम मजदूरी में जोखिम भरे माहौल में काम करने को मजबूर किया जाता है।