राहे: बारिश से घर गिरने की सूचना पर विधायक अमित महतो गांव पहुंचे
Rahe, Ranchi | Jun 29, 2025 राहे प्रखण्ड अन्तर्गत तानागाढा गांव में बारिश से योगेंद्र महतो का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। घर गिरने की सूचना पर रविवार 4 बजे विधायक अमित महतो गॉंव पहुंच कर नुकसान की जानकारी लिए।ओर राहे अंचलाधिकारी से इस पर अविलंब संज्ञान लेते हुए पीड़ित को आवास हेतु सहयोग करने को कहा।