पहाड़ी: पहाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण कार में लगी आग, वाहन जलकर हुआ खाक
पहाड़ी के फिरोजपुर झिरका मार्ग पर नांदनखेड़ा के पास वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से एक कार में आग लग गई। कार चालक बीरबल ने धुआं निकलता देख समय रहते वाहन रोककर बाहर निकल गए, जिससे जनहानि टल गई।देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास नाकाम रहे और कार के साथ उसमें रखा सामान भी जलकर खाक हो गया।शुक्रवार शाम 5 बजे वीडियो वायरल।