मेदिनीनगर (डालटनगंज): अबुआ आवास योजना को लेकर पलामू उपायुक्त गंभीर,बीडीओ को विभिन्न बिंदुओ पर किया गया निर्देशित
जिले में अबुआ आवास योजना अंतर्गत योग्य लाभुकों को आवास प्रदान करने को लेकर पलामू उपायुक्त शशि रंजन गंभीर हैं।इसी को लेकर उन्होंने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।कि अबुआ आवास योजना 2024-25 के योग्य लाभुकों की सूची को प्रखण्ड कार्यालय एवं सभी 265 पंचायत कार्यालयों पर 24 घंटे के अंदर प्रकाशित करना सुनिश्चित करेंगे।