बहोरीबंद: ग्राम डुर्सरा में तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नहर में घुसी, बड़ा हादसा टला
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुर्सरा में एक तेज रफ्तार शासकीय एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त एंबुलेंस जबलपुर मेडिकल से संबंधित बताई जा रही है।