अकबरपुर: दो दिन नहर में सर्च ऑपरेशन के बाद भी लापता बुजुर्ग व्यक्ति नहीं मिला, पत्नी ने कराई गुमशुदगी दर्ज
रुरा थाना क्षेत्र के धनिरामपुर गांव के रहने पैसठ वर्षीय बुजुर्ग बाबूराम उर्फ बब्बू नहर में डूबकर लापता हो गए थे।जिसके चलते एसडीआरएफ की टीम द्वारा दो दिनों तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, किंतु हरसंभव प्रयास के बाद भी लापता बुजुर्ग व्यक्ति का कोई सुराग नही लगा।वहीं लापता बुजुर्ग व्यक्ति की पत्नी प्रेमा देवी ने अपने पति की गुमशुदगी की तहरीर दी।