बेलहर: पसिया गांव में जर्जर तारों से परेशान ग्रामीण, कनीय अभियंता को दिया आवेदन
Belhar, Banka | May 15, 2026 प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया पंचायत अंतर्गत पसिया गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल पर जगह जगह जर्जर तार और केबुल लटक गया है। जिससे कभी भी हादसा होने जा खतरा बना हुआ है। इस संबंध में ग्रामीन उपभोक्ता रूपेश कुमार, मंजीत कुमार, विशाल कुमार आदि ने विद्युत प्रक्षेत्र के कनीय अभियंता को आवेदन देकर अविलंब जर्जर तार और केबुल को बदलने की मांग किया है।