मेड़ता: मेड़ता सिटी पुलिस ने मंदिरों एवं मोटरसाइकिल चोरी करने वालों को किया गिरफ्तार, राजस्थान में कई जगह चोरी की वारदात स्वीकार
Merta, Nagaur | Jul 15, 2025 मंदिरों एवं मोटरसाइकिल चोरी करने वालों को मेड़ता सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजस्थान में कई जगह चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया है। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी राजू बागरिया एवं जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नागौर, पाली एवं जोधपुर की कई चोरियां खुलने की संभावना है।