छतरपुर: कुर्रा में अवैध सागौन का कारोबार 35 लाख की जब्ती के बाद मचा हड़कंप, आरोपी फरार, जांच के घेरे में वन अमला
वन विभाग ने ग्राम कुर्रा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदीश विश्वकर्मा के घर से करीब 35 लाख रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी, तैयार-अधबने फर्नीचर और उपकरण बुधवार की जब्त किए। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का दावा है कि यहां वर्षों से बड़े पैमाने पर फर्नीचर का काम करते रहे है। मामले में डिप्टी रेंजर जलज मिश्रा और बीट प्रभारी ने कार्रवाई की।