सिमडेगा: डीसी कंचन सिंह ने बताया, जरूरतमंद बच्चों के लिए बनेगा सुरक्षा तंत्र
सिमडेगा:- सोमवार (सुबह 10 बजे): उपायुक्त कंचन सिंह ने बताया कि “सतर्क सिमडेगा” अभियान के तहत अनाथ, बेसहारा एवं विशेष परिस्थितियों में रह रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा सहायता के अभाव में पीछे न रहे, इसके लिए मजबूत “सेफ्टी नेट” तैयार किया जा रहा है।