अटरू: कवाई में अडानी फाउंडेशन ने दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए
Atru, Baran | Mar 24, 2025 अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित मंगल सेवा कार्यक्रम अंतर्गत 35 दिव्यागजनों को ट्राई साईकिल, आजीविका संचालन हेतु सहयोग राशि, व्हीलचेयर एवं अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति जी अदाणी के नेतृत्व में संचालित मंगल सेवा- कार्यक्रम में चेयर पर्सन प्रीति अडानी के निर्देशन में सामाजिक सरोकार के कार्य किये जाते हैं।