अंबाह: नगर पालिका अंबाह में हंगामा, CMO गायब... विधायक ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन!
Ambah, Morena | Jul 9, 2026 अंबाह नगर पालिका में जलभराव से नाराज लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सीएमओ कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। विधायक देवेंद्र सिंह सखवार ने तीन दिन में जलनिकासी कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।