रातू: झखराटांड़ किशोरी हत्याकांड: झखराटांड़ से काठीटांड तक कैंडल मार्च, आरोपी पिता-पुत्र का पुतला फूंका
Ratu, Ranchi | Apr 7, 2026 रातू थाना क्षेत्र के झखराटाड़ में किशोरी की नृशंस हत्या और बिहार के गया जिले में शव जलाने के मामले में सोमवार शाम को सैकड़ों लोगों ने आक्रोश जताया। झखराटाड़ से शुरू होकर ब्लॉक होते हुए काठीटाड़ तक पहुंचे कैंडल मार्च में महिलाएं, पुरुष और छात्र-छात्राएं हाथों में मोमबत्तियां व तख्तियां लेकर शामिल हुए। आक्रोशित जनता ने हत्यारों को फांसी देने, अन्य संदिग्धों की