हुज़ूर: भोपाल में ग्राफिक्स डिजाइनर से साइबर अपराधियों ने कॉल कर ठगी का प्रयास किया, क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज
Huzur, Bhopal | Dec 14, 2024 भोपाल में एक ग्राफिक्स डिजाइनर से शुक्रवार सुबह साइबर अपराधियों ने कॉल कर ठगी की कोशिश की,क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज। युवक को डराया गया कि आपके नंबर से सेलिब्रिटीज को एक्सटार्शन कॉल जा रहे हैं। आपके मोबाइल नंबर के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद कॉल को सीनियर अफसर से कनेक्ट करने का झांसा दिया गया। जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे लगी।