हुज़ूर: भोपाल जेल में हत्या के आरोप में बंद पूर्व होम गार्ड जवान की मौत
Huzur, Bhopal | Dec 13, 2024 भोपाल में हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन बंदी पूर्व होम गार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने पिता की मौत को संदिग्ध बताया है। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले जब वे पिता से मिलने गए थे तब दो लोग उन्हें कंधे पर लटकाकर लेकर आए थे। बेटे सुनील दुबे ने कहा कि हमने जेलर से उनका इलाज कराने की बात कही तो उन्होंने नाराज होकर काम से काम रखने की नसीहत दे दी।