खिलचीपुर: खिलचीपुर उपार्जन केंद्र पर रिश्वत का आरोप: दो ट्रॉली चना खरीदने के बदले ₹10 हजार की मांग, अधिकारियों ने की जांच
खिलचीपुर उपार्जन केंद्र में चना बेचने पहुंचे एक किसान ने खरीदी केंद्र के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने और परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, उपार्जन केंद्र पर मौजूद सेल्समैन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए चने की गुणवत्ता खराब होने की बात कही है। आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे के लगभग छापीहेड़ा के पास स्थित कांकरिया गांव निवासी किसान योगेंद्र सिंह ख