खागा: खागा में खसरा बनाने के नाम पर लेखपाल का रिश्वत मांगते वीडियो हुआ वायरल, कछरा गांव में तैनात है लेखपाल
फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कछरा में तैनात एक लेखपाल का कथित रिश्वत मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि लेखपाल खसरा तैयार करने के नाम पर किसान से पैसे की मांग कर रहा था। वायरल वीडियो में वह कथित रूप से यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि वसूली की राशि ऊपर तक पहुंचाई जाती है।