सैदपुर थाना क्षेत्र के भितरी स्थित पौटा गाँव में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने एक वृद्ध को मार-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान छत से की गई पत्थरबाजी के चलते ईंट का एक टुकड़ा वहाँ खड़ी बच्ची को भी लग गया, जिससे वह चोटिल हो गई। बाद में घटना को लेकर घायल वृद्ध की बहू ने थाने में लिखित तहरीर दी।