Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग स्थित नगर निगम प्रेक्षागृह में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडाउन द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान का गौरवशाली पर्व है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर तिरंगे की आन, बान और शान को अक्षुण्ण रखा। यह विजय प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना दिया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित वीर नारियों में शहीद नायक हरेन्द्र सिंह मेसन (इंजीनियर रेजीमेंट) की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा देवी, शहीद राइफलमैन उदल सिंह (गढ़वाल राइफल्स) की धर्मपत्नी श्रीमती राजी देवी, शहीद नायक सुरेन्द्र सिंह (गढ़वाल राइफल्स) की धर्मपत्नी श्रीमती दयावती देवी, शहीद राइफलमैन भरत सिंह (गढ़वाल राइफल्स) की धर्मपत्नी श्रीमती रामेश्वरी देवी, शहीद राइफलमैन भरत सिंह (नागा रेजीमेंट) की धर्मपत्नी श्रीमती नीता रावत, शहीद नायक अनिल सिंह (पैरा रेजीमेंट) की धर्मपत्नी श्रीमती उषा देवी, शहीद हवलदार मदन सिंह (गढ़वाल राइफल्स) की धर्मपत्नी श्रीमती जीत देवी, शहीद लांस नायक सुरमन सिंह, सेना मेडल (गढ़वाल राइफल्स) की धर्मपत्नी श्रीमती कविता बिष्ट, शहीद राइफलमैन बलवीर सिंह (गढ़वाल राइफल्स) की धर्मपत्नी श्रीमती राजेश्वरी देवी तथा शहीद राइफलमैन अनुसूया प्रसाद, वीर चक्र (गढ़वाल राइफल्स) की धर्मपत्नी श्रीमती पिंकी ध्यानी शामिल रहीं। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों का भी सम्मान कर उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, ब्रिगेडियर बी.एस. नेगी, कर्नल बी.बी. ध्यानी, कर्नल कुंवर अजय सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. गुंसाई, विंग कमांडर बी.एस. रावत, ग्रुप कैप्टन शिव प्रसाद सती, कैप्टन शिवम सती, कैप्टन गजेंद्र मोहन धस्माना, कैप्टन श्रीधर प्रसाद, मेजर जगदीश प्रसाद, सूबेदार मेजर गोपाल दत्त जखमोला, सूबेदार मेजर कुलदीप रावत, सूबेदार मेजर सतीश चंद्र जोशी, सूबेदार मेजर केसर सिंह बिष्ट, कैप्टन हसवंत सिंह, हवलदार कुबेर जलाल सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां, गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Chaubattakhal, Garhwal | Jul 26, 2026