गिरिडीह: सिहोडीह के आम बगान मैदान में चल रहे दो दिवसीय डे-नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ
सिहोडीह के आम बगान मैदान में चल रहे दो दिवसीय डे-नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबला के साथ संपन्न हो गया। सिहोडीह युवा संगठन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मैच में मुख्य अतिथि गिरिडीह के जाने माने समाजसेवी नवीन आनंद चौरसिया, भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा,होटल मीर के संचालक समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।