मिर्ज़ापुर: रमई पट्टी स्थित जुबली इंटर कॉलेज में समाजसेवी द्वारा प्रभु संत रविदास जी को लेकर कार्यक्रम हुआ संपन्न
बताते चले कि बुधवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अपर आयुक्त प्रशासन विंध्याचल मंडल के डॉक्टर विश्राम ने पूज्य संत जी के जीवन पर व्यापक विचार रखा उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी मनुष्य श्रेष्ठ को प्राप्त कर सकता है संत शिरोमणि का यह विचार व उनकी वाणी मन चंगा तो कठौती में गंगा समाज में आज भी चरितार्थ है