किशनगंज: भंवरगढ़ में महिला सुरक्षा पर आयोजित की गई कार्यशाला
जानकारी शनिवार शाम 5 बजे मिली भंवरगढ़ के रा उ मा वि परिसर में महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव और नागरिकता कौशल पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। थाना प्रभारी गोपी लाल आर्य ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुश्किल में पड़ने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।