जशपुर: डुगडुगिया में एक घर में घुसकर लूट और हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 2 फरार
कुनकुरी थाना क्षेत्र के डुगडुगिया में आदतन बदमाश रितेश प्रताप सिंह उर्फ लक्की (23) को पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट और हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पूर्व में जिला बदर भी किया जा चुका है और एक बार पुलिस कस्टडी से फरार होने का भी रिकॉर्ड रहा है। मामले के अनुसार, खारीझरिया निवासी 60 वर्षीय किया राम यादव ने थाना कुनकुरी में रिपो