मैनपुरी: बेवर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बेवर थाना क्षेत्र के नगरिया निवासी धर्मेंद्र पुत्र लाला राम की संदिग्ध परिस्थिति के चलते मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।