कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहल्ला खैल के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद
Kairana, Shamli | Apr 30, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अमरदीप पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्धों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली गई। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो अवैध छुरे बरामद हुए। आरोपियों ने अपने नाम इसरार व हसीम बताए।