बांधवगढ़: उमरिया कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की समीक्षा बैठक संपन्न
4 जून गुरुवार समय 11 बजे राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 की मार्च 2026 तिमाही की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सेवक राम सोनवानी ने जिले की बैंकिंग एवं वित्तीय प्रगति का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।