हज़ारीबाग: विनोवा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र में इंटर कालेज योग प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई योग क्षमता
विनोवा भावे विश्वविद्यालय योग केंद्र द्वारा सोमवार 3 बजे आयोजित इन्टर कालेज योग प्रतियोगिता में कई कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता युसेट परिसर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के दौरान, छात्रों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया, जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, और ध्यान शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से प्रारंभ हुआ।