सिमडेगा: उपायुक्त के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी से पैसों की मांग, प्रशासन ने किया अलर्ट
सिमडेगा। उपायुक्त कंचन सिंह की फोटो लगाकर मोबाइल नंबर 84567030532 से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों और अधिकारियों से पैसों की मांग की जा रही है। प्रशासन ने इसे फर्जी बताते हुए सतर्क रहने की अपील की है। संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत साइबर सेल या पुलिस को सूचना देने को कहा गया। उक्त जानकारी बुधवार को अपराह्न 3 बजे दी गई।