नागौर: नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति की बैठक का हुआ आयोजन,जिला कलेक्टर ने की अध्यक्षता
Nagaur, Nagaur | Jun 25, 2024 नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला निष्पादन समिति की बैठक का जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने गत बैठक की प्रगति रिपोर्ट से अवगत करवाया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई व कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।