सहारनपुर: हसनपुर पर SP ट्रैफिक ने कड़ी धूप में उतरकर चलाया चेकिंग अभियान, इलेक्ट्रिक वाहन चालकों पर खास नजर रखी
सहारनपुर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ कड़ी धूप में सड़क पर उतरकर जबरदस्त चेकिंग अभियान शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे चलाया। खासतौर पर इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या और चालकों की लापरवाही को देखते हुए यह अनोखी पहल शुरू की गई।