टेहरोली: बघैरा में खेत पर लगे बबूल के पेड़ को कटाने पर बुजुर्ग ने थाने में दिया शिकायती पत्र
थाना टहरौली क्षेत्र के बघैरा निवासी बुर्जुग वृषभान वंशकार पुत्र स्व सरमन ने अपना थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि बबूल का विशालकाय पेड़ उसकी जमीन में तार फेंसिंग के भीतर किनारे की ओर लगा हुआ था | जिसे गांव के ही दबंग व्यक्ति ने बिना बताए काट दिया | जब मैंने रोकने का प्रयास किया तो गाली गलौज कर मारपीट करने को तैयार हो गए हैं |