मुंगावली में ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवक कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।