बीना: ग्राम बेधई में शासकीय रास्ते पर कब्जे से परेशान ग्रामीणों ने तहसील में की शिकायत, नायब तहसील बोले जल्द हटाएंगे कबजा
Bina, Sagar | Jul 9, 2026 ग्राम बेधई में बरसो पुराने शासकीय रास्ते पर कुछ लोगों ने कृषि कार्य करने हेतु कब्जा कर लिया। जिसकी वजह से मुख सड़क से नदी और गांव को जोड़ने वाला आम रास्ता बंद हो गया। परेशान ग्रामीण गुरुवार करीब 2:00 बजे तहसील कार्यालय पहुंचे और नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं नायब तहसीलदार ने जल्द कार्रवाई की बात कही है।।