मीरगंज: मीरगंज में नाबालिग छात्रा की मौत का बड़ा खुलासा, दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव दियोरिया अब्दुल्लागंज में 27 अप्रैल को हुई नाबालिक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण खुलासा किया है प्रारंभिक जांच में जिस घटना को संदिग्ध माना जा रहा था अब है एक गंभीर आपराधिक प्रकरण के रूप में सामने आई है पुलिस के अनुसार जांच के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है