एटा: गांव पचपेड़ा में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल, गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Etah, Etah | Jun 13, 2026 एटा मारहरा थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों की पहचान संजीव कुमार (43), लखपत सिंह (64) और बबीता देवी (40) के रूप में हुई है। उन्हें शनिवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।