कोंडागांव: कोंडागांव में मितानिनों का प्रदर्शन, मोदी गारंटी पूरा करने सहित NHM में संविलियन और मानदेय वृद्धि की उठाई आवाज
कोण्डागांव में आज गुरुवार को प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के बैनर तले मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर DNK मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर