सीतापुर: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, जिला अस्पताल लाने पर हुई मौत
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस के द्वारा एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।