छतरपुर: सटई रोड पर पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला समेत किशोर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड स्थित पीताम्बरा मंदिर के पास आज 09 जुलाई शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने क्रॉसिंग के दौरान ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।हादसे में मानपुरा निवासी 37 वर्षीय गेंदा बाई, पत्नी रामप्रसाद साहू और 17 वर्षीय प्रमोद, गंभीर रूप से घायल हुए है।