सोहागपुर: शोभापुर बस स्टैंड पर एजेंटी के पैसे बढ़ाने को लेकर कंडक्टर से मारपीट
सोहागपुर क्षेत्र के शोभापुर बस स्टैंड पर एक बस कंडक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी बस कंडक्टर कृष्णा उर्फ संजू पटेल पिता भगवत सिंह पटेल (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम सांडिया के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मुश्ताक खान, निवासी ग्राम शोभापुर ने बस में एजेंटी के रुपए नहीं बढ़ाने की बात को लेकर विवाद किया।