धमतरी: जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जिले के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में एक साथ की गई कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से बड़ी मात्रा में देशी, अंग्रेजी व कच्ची महुआ शराब के साथ 14,790 रुपये की शराब व बिक्री रकम 2,470 रुपये जब्त की।