रेवाड़ी जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंदोला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसार निगम लिमिटेड, पंचकूला द्वारा जैन बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित की गई।