भोगांव: समाधान दिवस में थाना एलाऊ पहुंचे डीएम और एसपी, फरियादियों की सुनी फरियाद और निस्तारण के दिए आदेश
महीने के दूसरे शनिवार को जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा थाना एलाऊ पहुंचे। वहां पीड़ितों की फरियाद सुनकर मौके पर ही टीम बनाकर निस्तारण को भेजा। सभी मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। जिनका कानूनगो, लेखपाल एवं पुलिस टीम को निर्देशित करते हुए निस्तारण के आदेश दिए। थाना दिवस में कुल 14 शिकायतें आई।