गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के नए भवन निर्माण का काम शुरू, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से होगा लैस
गोरखपुर रेलवे स्टेशन का जीरो द्वारा होकर बहुत जल्द एक नया रेलवे स्टेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर का मिलेगा। इस रेलवे स्टेशन की खासियत मेट्रो रेलवे स्टेशन या फिर एयरपोर्ट जैसी होगी। प्लेटफार्म पर सिर्फ वही आदमी प्रवेश करेगा जिसके पास टिकट होगा। रेलवे स्टेशन के नए भवन के निर्माण के लिए काम शुरू हो चुका है और तमाम इंजीनियर अपने-अपने साजो समान के साथ इस काम में लग गए।