गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सामने अवैध टैक्सी स्टैंड के कारण लग रहा है जाम
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित होने की वजह से आए दिन जाम की समस्या होती रहती है। ई-रिक्शा ऑटो और गोरखपुर से नेपाल बॉर्डर तक चलने वाली टैक्सी यहां से संचालित की जाती हैं जो बीच सड़क पर ही सवारियां भरने का काम शुरू कर देती हैं। स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं।