भोगांव: बिछवा थाने के एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने थाना बिछवा का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर मिशन शक्ति केंद्र,सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार,थाना परिसर का निरीक्षण एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा थाना परिसर में साफ सफाई , जन शिकायतों एवं लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण आदि के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।