पन्ना: भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया, बूथ स्तर पर 'जय भाजपा' गूंजा, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश
Panna, Panna | Apr 6, 2026 आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थापना दिवस पन्ना सहित देशभर में धूमधाम से मनाया। विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह और जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा की उपस्थिति में जिला कार्यालय भगवामय नजर आया। कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर ध्वजारोहण किया और घर-घर जाकर मोदी व मोहन यादव सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी, जिससे आगामी चुनावों हेतु संगठन को नई मजबूती मिली है।